file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

Breaking- हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, संजय अवस्थी और चंद्र शेखर बनाए “वर्किंग प्रेसिडेंट”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस नई नियुक्ति के साथ ही बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस में 2 वर्किंग प्रेसिडेंट की नियुक्ति की गई है।

अर्की से विधायक संजय अवस्थी और धर्मपुर से विधायक चंद्र शेखर को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

बड़ी उठापटक के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतीभा सिंह के साथ इन दो नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा है।

दोनो ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। अब इसे जाहिर हो रहा है कि कही प्रतीभा सिंह को किनारे करने की कवायद को अंजाम तो नहीं दिया जा रहा।

या फिर लोकसभा चुनावों में मंडी से फिर प्रतीभा सिंह का टिकट फाइनल तो नहीं।

इसे पूर्व कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और हर्ष महाजन भाजपा में जा चुके हैं। अब देखना होगा नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस कितनी मजबूत हो पाती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस में मंडी से प्रतीभा सिंह तो हमीरपुर से सतपाल रायजादा का लोकसभा टिकट तय, शिमला कांगडा में पेंच

Thu Mar 28 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक कल चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की रणनीति, प्रत्याशियों के चयन और सरकार व […]

You May Like

Breaking News