file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सैजल ने सुक्खू पर लगाया “लोकतंत्र की हत्या” करने का आरोप, सोलन में मेयर पद के चुनाव के लिए अधिसूचना ठीक नहीं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार के उपर सवालिया निशान लगाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि स्वायत संस्थाएं पंचायतीराज, नगर परिषद एवं नगर निगम में संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम वर्तमान कांग्रेस सरकार कर रही हैं।

अपने राजनीतिक लाभ को उठाने के लिए संविधान में संशोधन करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का षड़यंत्र हिमाचल प्रदेश में सब तरफ चला हुआ है और इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण सोलन नगर निगम का चुनाव है।

सोलन में मेयर के पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाती है है और अधिसूचना करने के बाद शहरी विकास विभाग एक असंवैधानिक अधिसूचना करता है जिसके अनुसार वोट डालने वाला पार्षद वोट दिखाकर डालेगा।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यदि चुने हुए पार्षद वोट दिखाकर डालेंगे तो वोटिंग का अर्थ ही समाप्त हो गया और वोटिंग कराने की जरूरत ही नहीं है। ऐसे में हाथ खड़े करके भी चुनाव करवाया जा सकता है।
डाॅ. राजीव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव आयोग भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं जो अत्यंत दुखदायी है और बड़े-बड़े अफसरान कांग्रेस के ईशारे के उपर इस प्रकार की गलत अधिसूचना करके लोकतांत्रिक मूल्यों को कांग्रेस पार्टी के हित में समाप्त कर रहे हें।
डाॅ. राजीव ने कहा कि मेयर के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद यह अधिसूचना करना चुनाव की मूल भावना को ही समाप्त करता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा से अब तक हिमाचल में 500 करोड़ का नुकसान, PWD मंत्री ने राज्यपाल को दी जानकारी

Sun Aug 18 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान और हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रॉजेक्ट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट (HPPWD) द्वारा किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News