IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की भेंट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि का किया आग्रह

एप्पल न्यूज, शिमला

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की प्रगति के बारे में चर्चा की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता के सम्बंध में अवगत करवाया।

उप-मुख्यमंत्री ने ऊना में प्रस्तावित पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण को गति देने का भी आग्रह किया और प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से ऊना जिला में मेडिकल कालेज खोलने का भी आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

रिटायर्ड कर्मचारियों की रि-इंगेजमेंट में बदलाव, अब इस तरह मिलेगी पुनर्नियुक्ति

Mon Oct 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की रि-इंगेजमेंट में फिर से बदलाव कर दिया है। नए आदेश आज जाती की गए हैं जिसके अनुसार अब इस तरह से पुनर्नियुक्ति दी जाएगी। पढें नए आदेश…

You May Like

Breaking News