रिकॉर्ड- किन्नौर के ‘का’ केंद्र में 112.5 प्रतिशत मतदान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर-68 (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र के ‘का’ मतदान केंद्र में इस बार 112.5 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है जो शत-प्रतिशत मतदान से 12.5 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र में 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि ‘का’ मतदान केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं जिनमें 11 महिलाएं व 5 पुरूष शामिल हैं। मतदान केंद्र में 9 महिलाओं व 5 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके अलावा मतदान केंद्र पर नियुक्त 4 मतदान कर्मियों ने निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ई.डी.सी) के माध्यम से मतदान किया जिस कारण मतदान 112.5 प्रतिशत दर्ज हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की जेलों में बन्द बंदी कमाई कर पाल रहे परिवार का पेट, शिमला में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

Tue Nov 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कई कैदी जेल विभाग की योजना “हर हाथ को काम” के तहत जेल में ही काम कर रहे हैं। ऊन, लकड़ी और बेकरी के उत्पाद कैदी जेल के अंदर तैयार कर रहे है। इसके जरिए कैदी स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार […]

You May Like