file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पीएम नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

2
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोे 70वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, विचारों, निरंतर प्रयासों और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने नई ऊंचाइयों को छूआ है और देश ने अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त किया है।
राज्यपाल ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर और विश्व शक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास और संकल्प हम सभी को प्रेरित करते हैं। श्री मोदी ने सुधारक के रूप में न केवल देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है, बल्कि दशकों से लंबित पड़ी समस्याओं के स्थाई निवारण से सभी को गौरवान्वित करने के साथ-साथ कई आर्थिक सुधार भी किए हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है क्योंकि इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से देश समृद्धि एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उदारता और स्नेह के कारण प्रदेश लाभान्वित हुआ है।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष ने दलितों के मुद्दे पर नियम 67 के तहत मांगी चर्चा, किया वाकआउट

Thu Sep 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा में मानसून सत्र के नवें दिन आज प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने दलितों के साथ हो रहे पक्षपात को लेकर नियम 67 के तहत चर्चा मांगी। परन्तु चर्चा न मिलने पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और वाकआउट कर दिया। […]

You May Like

Breaking News