हिमाचल विधानसभा में विपक्ष ने दलितों के मुद्दे पर नियम 67 के तहत मांगी चर्चा, किया वाकआउट

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा में मानसून सत्र के नवें दिन आज प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने दलितों के साथ हो रहे पक्षपात को लेकर नियम 67 के तहत चर्चा मांगी। परन्तु चर्चा न मिलने पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और वाकआउट कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में SC ओर ST लोगो को दबाने का कार्य किया जा रहा है। नौकरियों में आरक्षण के रोस्टर को लागू नही किया जा रहा है।

जनजातीय जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नियम 67 के तहत दलितों के साथ हो रहे अत्याचार, नौकरियों में आरक्षण को खत्म करने को लेकर चर्चा मांगी थी। लेकिन सरकार दलितों के मुद्दों पर चर्चा नही करनी चाहती है।

नेगी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 40 प्रतिशत संख्या दलितों की है। दलित क्षेत्रो के विकास के लिए जिन पैसों का आवंटन किया जाता है उसमें विधायकों को पूछा नही जाता है। उन्होंने जयराम सरकार को दलित और ओबीसी विरोधी बताया है।

वहीं माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार व प्रशासन दलितों ओर पिछड़े वर्ग के मुद्दों को लेकर सवेदनशील नही है। जिसको बर्दास्त नही किया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला मुख्य डाक घर में खुला ‘महिला शक्ति केन्द्र काउंटर’, होगी स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री

Thu Sep 17 , 2020
मुख्यमंत्री ने शिमला के मुख्य डाक घर में महिला शक्ति केन्द्र काउंटर का उद्घाटन किया एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश ग्रामीण विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए यहां मुख्य […]

You May Like

Breaking News