राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस लोगों की स्वतंत्र प्रेस के प्रति प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करता है।  


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया भविष्य में भी अपने उच्च आदर्शों के अनुरूप समाज के हितों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से उठाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेगा और सरकार व जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरभद्र सिंह के नाम पर श्रद्धांजलि- सिम्पैथी वोट से मंडी उपचुनावों में कांग्रेस को मिली जीत, तब हारी भाजपा- मारकंडा

Tue Nov 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस की जीत के कई कारण बता रहे हैं। ऐसे में मंत्री रामलाल मार्कंडय ने अब कांग्रेस की जीत का कारण वीरभद्र सिंह के नाम पर सिम्पैथी वोट बैंक को […]

You May Like

Breaking News