IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल की जेलों में बन्द बंदी कमाई कर पाल रहे परिवार का पेट, शिमला में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कई कैदी जेल विभाग की योजना “हर हाथ को काम” के तहत जेल में ही काम कर रहे हैं। ऊन, लकड़ी और बेकरी के उत्पाद कैदी जेल के अंदर तैयार कर रहे है।

इसके जरिए कैदी स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार के लिए पैसा भी भेज रहे हैं। कैदियों के उत्पादों को बेचने के लिए जेल विभाग ने कई काउंटर बनाए है तो वहीं समय समय पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है।

शिमला के गेयटी थियेटर में आज कैदियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की 4 दिवसीय प्रदर्शनी और बिक्री लगाई गई है। इसका शुभारंभ डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने किया।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल कैदियों के बनाए उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है बल्कि उन्हें बेचा भी जा रहा है जिससे कैदियों की जीवन शैली में भी बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी जेल विभाग हिमाचल प्रदेश की पहल की सराहना कर चुके हैं।

वहीं सजायाफ्ता कैदी ने बताया कि जेल के अंदर उनको काम मिला है जिसकी बदौलत वे सजा काटने के साथ साथ परिवार का गुजारा भी कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद भी वे जब समाज के बीच लौटेंगे तो इसी काम को करके आगे की जिंदगी काटेंगे।

हिमाचल प्रदेश की 14 जैलों में 2500 के करीब कैदी इस तरह के रोजगार से जुड़े है जो सज़ा काटने के साथ साथ परिवार का भरण पोषण भी कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर शिमला में विचार विमर्श, मीडिया की भूमिका पर वक्ताओं ने रखे विचार

Wed Nov 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज शिमला में सूचना व जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकारो के लिए एक विचार विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल सरकार के सूचना व जन सम्पर्क , प्रधान सचिव , सुभाशीश पांडा उपस्थित […]

You May Like

Breaking News