IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शाहतलाई में घास चरने गई गाय ने अनाज का गोला समझ खाया बारूद, मुंह में हुआ विस्फोट जबड़ा ध्वस्त

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शाहतलाई क्षेत्र में घास चरने गई गाय के मुंह में विस्फोटक फट गया है जिससे गाय का जबड़ा लहूलुहान हो गया है।

जिला बिलासपुर में यह विस्फोटक के द्वारा गाए के जबड़ा लुहुलूहान का यह तीसरा मामला है।

जिला बिलासपुर के तलाई क्षेत्र के गौ विज्ञान केंद्र गौशाला बाबा बालक नाथ झबोला से गाय घास चरने गई और गाय का जबड़ा फट गया ।

गत रविवार को गौशाला की गाय जो कि जिनकी संख्या 90 है सुबह गौशाला के साथ लगते खड्ड नुमा एरिया में चरने के लिए उन्हें छोड़ा गया था

अचानक उस तरफ से विस्फोट की आवाज आई जिस पर देखा तो गाय का जबड़ा फटा हुआ था और पूरी तरह से लहूलुहान था

इसकी जानकारी तुरंत गौशाला के प्रधान यशपाल को दी गई और डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज किया गया। हालांकि जिला बिलासपुर में गाय के जबड़े में विस्फोटक का यह तीसरा मामला है।

बताया यह भी जा रहा है कि कुछ लोग जानवरों के अवैध शिकार को लेकर विस्फोट खड्डों और वीरान जगह पर लगाते हैं और यह विस्फोट गाय ने खा लिया जिस कारण यह घटना घटी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM के अधिकारियों को निर्देश- न्यायालयों में लम्बित मामलों को सुलझाने के लिए विभिन्न विभाग बेहतर समन्वय बनाएं

Tue Nov 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के सभी विभागों में बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके तथा प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियां निर्बाध रूप से चलती रहे। मुख्यमंत्री अदालतों में लम्बित मामलों […]

You May Like

Breaking News