IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आनी में जन आक्रोश रैली में गरजे विक्रमादित्य सिंह कहा- साढ़े चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल, बेहतर प्रदर्शन वाले को ही मिलेगा टिकट

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई. बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आनी द्वारा एक जन आक्रोश रैली का आयोजन बीसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आनी बाजार में रोष रैली निकालकर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 इस मौके पर आनी के पुराने बस अड्डे में रैली को सम्बोधित करते हुए शिमला ग्रामीण के बिधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अपने अब तक के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास के मामले में पूरी तरह से विफल रही है और प्रदेश में मंहगाई. बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार जैसे मुद्दे चरम पर हैं. मगर सरकार इस पर चुपी साधे हुए है.जिससे सरकार की कथनी और करनी साफ झलक रही है।

उन्होंने कहा कि किसान बागबानों के हितैषी होने का दम भरने वाली भाजपा सरकार में आज किसान बागबान भाई मंहगाई के कारण खून के आंसू रोने को विवश है। सेब उत्पादन में सालाना 5 हजार करोड़ रु की आर्थिकी बाले हिमाचल प्रदेश में जीएसटी की मार ने किसान बागबानों की कमर तोड़ कर रख दी है।

हाल ही में कैबिनेट के माध्यम से सरकार ने जीएसटी में थोड़ी बहुत कटौती करके लोगों की आंखों में धूल झौकने का काम किया है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयश्रीराम के 

अलाप पर हिंदुत्व का दम भरने बाली भाजपा सरकार की नाकामियां अब जगजाहिर हो गई हैं। सरकारी नॉकरियों में भ्र्ष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। मगर सरकार भ्र्ष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है। जिससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश साफ झलक रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पूर्णतया बदलाव के मूड में है.जिसका प्रमाण हाल ही के मंडी लोकसभा उपचुनाव  में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जिताकर दिया है।

उन्होंने इसके लिए यहां के मतदाताओं का आभार का आभार जताया और कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा सांसद निधि को  जल्द समानरूप से विकास कार्यों के लिए वितरित किया जाएगा।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में आने बाले दिनों कांग्रेस की सरकार बनने की हामी भरते हुए कहा कि ,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर  हर बर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा और एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस में समाहित किया जाएगा .जबकि पूर्व में निगम व बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी पेंशन का पूरा लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ है , ऐसे में युवाओं को सरकारी  व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने से उद्देश्य से सरकार युवाओं के सवा लाख नोकरियाँ  प्रदान करेगी और इसके अलावा सरकार ने अपने घोषणापत्र में युवाओं के स्वरोजगार के लिए पूरे प्रदेशभर में प्रारंभिक तौर पर 680 करोड़ रु की राशि का प्रावधान किया है, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह राशि 10 करोड़ रु रहेगी जिसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज रहित ऋण मुहैया करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए प्रदेश में जल्द जन संघर्ष रैली शुरू की जाएगी.जो प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय विधायक किशोरीलाल सागर की नाकामियों को भी उजागर किया और कहा कि किशोरीलाल सागर ने अपने भोलेपन में रहते हुए , आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को कभी भी विधानसभा में नहीं उठाया।जिसके फलस्वरूप क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं   का बुरा हाल है। यहां के कॉलेजों में स्टाफ की कमी है तो अस्पताल में  सर्जन डॉक्टर नहीं।वहीं यहां की सड़कें भी खस्ताहाल हैं।

बेहतर प्रदर्शन बाले को ही मिलेगा टिकट:-

 प्रदेश में आगामी आम चुनावों को लेकर आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का टिकट किस उम्मीदवार को मिलेगा।इस बात को लेकर शिमला ग्रामीण के बिधायक विक्रमादित्य सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस प्रत्याशी का सर्वें में बेहतर प्रदर्शन होगा और जिसको जनता अपना लीडर समझेगी, पार्टी का टिकट उसी व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव व भाई भतीजाबाद से ऊपर उठकर दिया जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सर्वें में जिस व्यक्ति के नाम पर मुहर लगती है.पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बिना किसी मनमुटाव के उस पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।

इससे पूर्व आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने भी अपने सम्बोधन में वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को जमकर कोसा और कहा प्रदेश में आने बाले दिनों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

 इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह के साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला के अध्यक्ष अतुल शर्मा. प्रदेश सचिव सेस राम आजाद.बीसीसी अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा.महासचिव सतपाल कुक्कू. जिला प्रबक्ता रोहित धामी.राहुल वत्स.सतपाल. धनीराम ठाकुर.चमन भारती सिंह.महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा वर्मा. सहित पार्टी के बरिष्ठ कार्यकर्ता परस राम.बंसी लाल.दलीप जोशी.दीवान सिंह.बेली राम.तथा रमेश सहित अन्य क़ई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में 5 अगस्त को किसानों- बागवानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का आम आदमी पार्टी ने किया पूर्ण समर्थन

Wed Aug 3 , 2022
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश 5 अगस्त को किसानों द्वारा अपने हकों के लिए शिमला में किए जा रहे प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे भारत में किसानों की खुशहाली […]

You May Like

Breaking News