राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर शिमला में विचार विमर्श, मीडिया की भूमिका पर वक्ताओं ने रखे विचार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज शिमला में सूचना व जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकारो के लिए एक विचार विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल सरकार के सूचना व जन सम्पर्क , प्रधान सचिव , सुभाशीश पांडा उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने राष्ट निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। आज के समय में मीडिया के समक्ष पेश आ रहीं चुनौतियों, सोशल मीडिया की भूमिका और वेब रीच व ग्लोबल प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।

इस सत्र के दौरान अपने वक्तव्य में सुभाशीष पांडा ने कहा कि मीडिया राष्ट्र को एकजुट व सशक्त बनाने की भूमिका निभाता है और इसका उदाहरण कोरोना महामारी के समय देखने को मिला।
आम आदमी की आवाज को उठाने के साथ ही सकारात्मक खबरों को उजागर करने से निर्माण मे सहयोग मीडिया से ही मिलता है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से राष्ट्रीयता के निर्माण में सहयोग की अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

बर्फबारी से खिले कारोबारियों के चेहरे, होटल से लेकर घुड़सवारी करने वालों की बढ़ी उम्मीदें, सैलानीयों के लिए होटलों में 30 से 40% की छूट

Wed Nov 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिला के ऊपरी क्षेत्रो में बर्फबारी होने से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के सैलानी काफी संख्या में एडवांस बुकिंग कर चुके है। आगामी दिनों में प्रदेश में सैलानीयों की संख्या […]

You May Like

Breaking News