कुल्लू में 8 किलो चरस के साथ दम्पति गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने भुंतर थाना के तहत आने वाले सिऊंड में आठ किलो चरस के साथ एक नेपाली दम्पति को गिरफ्तार किया है। दोनों चरस की खेप को मणिकर्ण की तरफ लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दम्पती को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने यह चरस नेपाल से लाई थी। इसे दोगुनी कीमत पर अब मलाणा क्रीम के नाम से बेचा जाना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Mon Feb 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, आनी आनी युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश और भारत सरकार के खिलाफ महंगाई , बेरोजगारी सहित क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर उपमण्डल मुख्यालय आनी में धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में आनी कस्बे में प्रदेश सरकार और केंद्र […]

You May Like

Breaking News