ABVP देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 7500 गांव में फहराएगी तिरंगा झंडा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है इस उपलक्ष्य पर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के 7500 गांव में तिरंगा झंडा फहराएगा। इस दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाएगा।

शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए परिषद द्वारा एक टीम का गठन किया गया है जिसमे अभिषेक कुमार को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुतियां देने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 75वे स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विशाल वर्मा ने कहा कि हिमाचल से भी अनेको वीरों ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दिया लेकिन आज तक उनके इतिहास को पढ़ाया नही गया।

विशाल वर्मा ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को परिषद द्वारा 7500 गांव में झंडा फहराने के कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को साथ लेकर परिषद कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थान पर झंडा फहराने के साथ ही सामूहिक राष्ट्रीय गान भी गया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM की घोषणा-शिमला के कोटखाई और जुब्बल में खुलेंगे SDM कार्यालय, MIS के तहत सेब, आम व निम्बू का समर्थन मूल्य एक रुपये बढ़ाया

Fri Jul 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 16 जुलाई एक स्मरणीय दिन रहेगा क्योंकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खड़ापत्थर में जिला स्तरीय स्वर्ण जंयती ग्राम स्वराज सम्मेलन के दौरान पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए दो एसडीएम कार्यालय […]

You May Like