सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

लालसा पंचायत की 4-4 दिन बाद मिल रहा पानी, पेयजल और सड़क समस्याओं पर गरजे पंचायत प्रतिनिधि, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल में आज लालसा पंचायत के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग (आईपीएच) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से मुलाकात कर पंचायत की प्रमुख जनसमस्याओं को उनके समक्ष उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया कि पूरी लालसा पंचायत में लोगों को चार-चार दिन बाद पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा जो पानी मिल रहा है, वह भी गंदा है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस पर विभाग ने समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने डंसा–लालसा सड़क की जल्द मरम्मत शुरू करने का भरोसा दिया। विभाग ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों को भरकर मार्ग को सुचारु और सुरक्षित बनाया जाएगा।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि दोनों विभाग अपने आश्वासनों को जल्द धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में पेयजल और सड़क की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो समस्त पंचायतवासी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
पंचायतवासियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित सड़क की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि यह उनका मूल अधिकार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहौल स्पीति में केलिंग सराय-भरतपुर मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, पिता-पुत्र की मौत

Thu Jul 23 , 2026
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति/केलांग लाहौल-स्पीति जिले के केलिंग सराय-भरतपुर मार्ग पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक गहरे नाले में गिरने से पिता और पुत्र की मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार HP-65A-3396 नंबर का ट्रक केलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा था। […]

You May Like

Breaking News