लाहौल स्पीति में केलिंग सराय-भरतपुर मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, पिता-पुत्र की मौत

एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति/केलांग

लाहौल-स्पीति जिले के केलिंग सराय-भरतपुर मार्ग पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक गहरे नाले में गिरने से पिता और पुत्र की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार HP-65A-3396 नंबर का ट्रक केलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क से फिसलकर गहरे पानी के नाले में जा गिरा।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), आईटीबीपी, टीटीआर टीम तथा स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान लियाकत अली और उनके पुत्र दुरशाद, निवासी गांव उबा, तहसील मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिया है। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नीट मामले में केंद्र सरकार ने की सख्त कार्रवाई, लेकिन सुक्खू सरकार ने पेपर लीक के दोषियों को किया पुरस्कृत- जयराम

Thu Jul 23 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में केंद्र सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाए। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, दोषियों की गिरफ्तारी हुई, कानून के तहत कार्रवाई की गई […]

You May Like

Breaking News