IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली/शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क का मुख्य साधन हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग का आग्रह भी किया।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित थीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब "सुख-आश्रय" कोष में 'ऑनलाइन' अंशदान की सुविधा भी उपलब्ध

Tue Mar 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला सुख-आश्रय कोष में अब ऑनलाइन माध्यम से भी अंशदान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।अंशदाता https://sukhashray-hp.nic.in. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अंशदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम […]

You May Like

Breaking News