सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

तारा देवी मंदिर से लौट रहे बिलासपुर के दंपति की सड़क हादसे में मौत, बेटा और एक अन्य घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिलासपुर निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार तारा देवी मंदिर में जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान शिमला के बड़ागांव क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में बिलासपुर निवासी 69 वर्षीय सुमन शर्मा और उनकी 64 वर्षीय पत्नी लीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में उनके बेटे अखिल कुमार और एक अन्य महिला निर्मला देवी भी सवार थीं, जो हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक संभवतः कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया SJVN का 39वां स्थापना दिवस, “कुलदीप शर्मा” के गीतों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित

Mon May 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा एसजेवीएन ध्वज के ध्वजारोहण के साथ सभी ने एसजेवीएन गीत को […]

You May Like

Breaking News