सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के माध्यम से की जाएगी 1602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की भर्ती, जानें कौन होंगे पात्र

एप्पल न्यूज, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द ही 1602 बिजली उपभोक्ता मित्र नियुक्त किए जाएंगे।

बोर्ड प्रबंधन ने इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसकी जानकारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दी गई।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹10,000 मानदेय दिया जाएगा तथा उनसे प्रतिदिन 6 घंटे कार्य लिया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

इसके साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन) का प्रदेश में पंजीकृत संस्थान से डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अभिभावक सरकारी कर्मचारी हों तब भी मिलेगा "दिव्यांग राहत भत्ता", सरकार ने बदले नियम

Thu Dec 4 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला विश्व विकलांगता दिवस पर हिमाचल सरकार ने दिव्यांगजन के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन व पब्लिक भत्ता नियम 2010 में संशोधन करते हुए दिव्यांग राहत भत्ता की पात्रता में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। […]

You May Like

Breaking News