अब सराहन में ITBP का जवान निकला पॉजिटिव

7
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

सराहन बुशहर में एक ITBP का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दो दिन पूर्व भेजे गए 61 सेम्पल की रिपोर्ट में से 3 लोगों की रिपोर्ट क्लियर न होने के चलते फिर से सेंपल भेजे गए थे जिसकी शनिवार रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

\"\"

अब प्रशासन इसे उपचार के लिए भेज रहा है। टीमें सराहन के लिए निकल गई हैं जिसके बाद फैसला होगा कि उपचार कहाँ होगा।

गौर हो कि ITBP कैम्प बोंडा सराहन में कुछ दिन पूर्व कुछ जवान बस से पहुंचे थे। इनमे से एक जवान दो दिन कैम्प में बिताने के बाद छुट्टी लेकर जब लखनपुर बॉर्डर पहुंचा तो वहां टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद सराहन में उनके कैम्प के 61 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। जिसमे अब एक जवान पॉजिटिव आया है। अब जवान के सम्पर्क में आये सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।

एसडीएम रामपुर बुशहर नरेंद्र चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब उठाए उपचार के लिए भेजा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रामीण बेरोजगारों को मिले प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण- दत्तात्रेय

Sat Jun 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में प्राकृतिक कृषि को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और प्राकृति उत्पाद के लिए विपणन व्यवस्था सुचारू बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। राज्यपाल राजभवन में सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श […]

You May Like

Breaking News