मंडी के कढोल गांव में शिक्षिका ने लगाया फंदा, बहन ने 1100 पर की शिकायत- पुलिस ने दाह संस्कार रोका

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

क्षेत्र के कढोल गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक महिला के पति जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता बताए जा रहे है व मृतक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थी। परिजनों ने जब महिला को शमशान घाट पहुंचाया तो शव को आग लगाने से पहले पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आग लगाने से रोक दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला की बहन ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर पुलिस मदद की गुहार लगाई। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्मशान घाट पर मौजूद लोग शव को बिना जलाए वापिस लौट गए।

रविवार सुबह महिला ने अपने घर वालों को चाय पिलाई और उसके बाद नहाने चली गई। जिसके बाद महिला कमरे में चली गई। कमरे में महिला ने चुनरी पखे से बांधी। महिला ने बिस्तर पर टेबल रखा और फंदे पर लटक गई। घर वालों ने जब उसे देखा तो वह फंदे पर झूली हुई थी।

परिजनों ने महिला के मायके के पक्ष को सूचित किया। मायके पक्ष के लोग जब वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कोई शंका नही जताई। जिसके बाद उसे गोहर श्मशान घाट जलाने ले जाया गया तो वहां आग लगाने से पूर्व पुलिस पहुंच गई।

एसएचओ अश्वनी कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

2003 के बाद के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नही तो फिर MLA-MP, मन्त्रियों को क्यों, बंद करें या बहाल

Mon Jan 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने प्रश्न किया है कि 2003 के बाद निर्वाचित सांसदों और विधायकों को पेंशन क्यों प्रदान की जा रही है । एक दिन सांसद, विधायक रहने पर भी उनको पेंशन मिलती है, तो कर्मचारियों को पेंशन देने […]

You May Like

Breaking News