file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवॉल मनाली 2 से 6 जनवरी तक, 2 साल बाद बड़े स्तर पर मनाया जाएगा उत्सव- गोविंद ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, कुल्लू

मनाली का प्रसिद्ध राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवॉल का आयोजन आगामी दो से छः जनवरी तक मनु रंगशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्निवॉल के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आमंत्रित किया जाएगा। यह बात शिक्षा, कला व भाषा संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली में कार्निवाल की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल विंटर कार्निवॉल कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया, लेकिन इस बार बड़े स्तर पर मनाने के लिये कवायद शुरू कर दी गई है। 


गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस बार का विंटर कार्निवाल मनाली व जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के थीम पर आधारित होगा। उन्होंने कहा मनाली में बड़ा दिन व नववर्ष मनाने के लिये लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं। यदि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए तो पर्यटक नववर्ष मनाने के बाद विंटर कार्निवाल के पूरा होने तक मनाली में रूक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान पैराग्लाईडिंग, रिवर रॉफ्टिंग, स्कीईंग, आईस स्केटिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का एक सुनियोजित ढंग से आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के प्रति सैलानियों को प्रोत्साहित करने के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय तौर पर अनेक इण्डोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कार्निवाल के प्रत्येक दिन को अलग-अलग थीम देने के प्रयास करेंगे और थीम आधारित गतिविधियां की जाएंगी। जिला के व्यंजनों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करके स्टॉल के माध्यम से सैलानियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं की आर्थिकी को भी संबल मिलेगा। कार्निवाल में पारंपरिक परिधानों में महिला मण्डलों की नाटी इत्यादि की व्यवस्था करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि स्थानीय पट्टू व शॉल को और अधिक बढ़ावा मिले। 
     सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे कार्निवाल का आकर्षण
पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए कार्निवाल के सभी दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। फिल्मी पार्श्व गायक को किसी एक संध्या में आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिला की संस्कृति से सैलानियों को रू-ब-रू करवाना भी एक उद्देश्य है जिससे हमारी संस्कृति का बखान देश-विदेश में होता है। स्थानीय महिला मण्डलों, युवक मण्डलों व सांस्कृतिक दलों की लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी कार्निवाल के दौरान आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिये भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रथम तीन शरद सुंदरियों तथा वॉयस आफ कार्निवाल को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।   
        विंटर क्वीन प्रतियोगिता कार्निवॉल में लगाएगी चार चांद
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्निवॉल में शरद सुंदरी के चयन के लिए प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देश के विभिन्न भागों से लड़कियां भाग लेंगी। विंटर क्वीन प्रतियोगिता दर्शकों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहती है और उत्सव के दौरान हर रोज इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मनु रंगशाला में उमड़ पड़ते हैं। इस प्रतियोगिता के लिये अधिक से अधिक संख्या में लड़कियां भाग लें, इसके लिये राष्ट्र स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सभी के लिये खुली होती है। कोई भी लड़की इसमें भाग ले सकती है। 
   समितियों का शीघ्र गठन करे एसडीएम
शिक्षा मंत्री ने एसडीएम मनाली को कार्निवाल के सफल आयोजन के लिये विभिन्न उप-समितियों का शीघ्र गठन करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी समितियां सौंपी गई जिम्मेवारी को पूरा करने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने होटल एसोसियेशन, टैक्सी व वोल्वो एसोसियेशन, खेल संघों तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी सभी एसोसियेशनों के पदाधिकारियों को कार्निवाल को सफल बनाने के लिये भरपूर योगदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्निवाल हमारा अपना उत्सव है और इसे जितने बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, उतना ही पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। 
     स्मारिका का भी होगा प्रकाशन
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल की स्मृतियों को संजोकर रखने के लिये एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। स्मारिका में विभिन्न विभाग, निगम व बोर्ड तथा अन्य प्रतिष्ठान व संस्थाएं अपना विज्ञापन दे सकती हैं। उन्होंने डीपीआरओ तथा जिला भाषा अधिकारी को एक खूबसूरत व जानकारीयुक्त स्मारिका तैयार करने को कहा। 
गोविंद ठाकुर ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी एसोसियेशनों के पदाधिकारियों के सुझाव प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि कार्निवाल किस प्रकार से भव्य और आकर्षक बनाया जा सकता है, इसके लिये प्रत्येक संस्थान अथवा व्यक्ति का सुझाव आमंत्रित है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की ओलवा सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, एक व्यक्ति घायल

Wed Nov 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लू जिला में आनी क्षेत्र की ओलवा सड़क मार्ग पर बीती रात एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ग्राम सेवक ओलवा शेर सिंह के […]

You May Like

Breaking News