14 फरवरी से हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, कल ऑल पार्टी मीटिंग, अब तक आए 793 प्रश्न- कुलदीप पठानिया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

विधनसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनिया ने कहा की इस सत्र में कुल 13 बैठकें होगी। 14 को राज्यपाल का अभिभाषण जिसके बाद दो दिन इस पर चर्चा होगी। साथ ही माननीय सदस्यों या पूर्व सदस्यों के निधन पर शोकोदगार होगा।
उन्होने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा होगी कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोकोधार हो।

17 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे जिसके बाद 4 दिन अनुदान मांगों पर चर्चा होगी जिसके बाद रिप्लाई आएगा। इसके बाद आगामी 3 दिन चर्चा होगी और पास बजट होगा।
वहीं वीरवार को प्राइवेट मेंबर डे रखा गया है। जिसके लिए 2 सिटिंग होंगी।
अभी तक कुल 793 प्रश्न आ चुके हैं। जिसमें 582 स्टार्ड और बाकी अन स्टार्ड प्रश्न आए हैं।
उन्होंने सदस्यों से उम्मीद जताई कि सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग देंगे।
सदन के भीतर का साउंड सिस्टम 22 साल बाद 94 लाख की लागत से बदला गया है। जिसके बाद अब यूट्यूब चैनल चलाया जाएगा जिस पर प्रयास होगा कि लाइव किया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही "नई खेल नीति"- CM

Mon Feb 12 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है। इस खेल नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध […]

You May Like

Breaking News