नैक ने राजकीय महाविद्यालय, अर्की को प्रदान किया 2.3 के उच्च स्कोर सहित \”बी\” ग्रेड

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अकी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (NAAC/नैक) ने राजकीय महाविद्यालय, अर्की को 2.3 के उच्च स्कोर सहित \”बी\” ग्रेड प्रदान किया है। महाविद्यालय की प्राचार्या, रीता शर्मा ने महाविद्यालय के शिक्षक एवं ग़ैर-शिक्षक वर्ग का आभार व्यक्त किया है, जिनके अथक प्रयास एवं सहयोग से संस्थान को इस स्तर तक पहुँचाना सम्भव हो पाया है। उन्होंने छात्रों, पूर्व-छात्रों एवं अभिभावकों का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।

\"\"

महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के समन्वयक, प्रोफ़ेसर कुँवर दिनेश सिंह ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) के तीन सदस्यीय दल ने महाविद्यालय के परिसर का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय में गत पाँच वर्षों में शिक्षण, प्रशासन, विकास और विभिन्न गतिविधियों में गुणवत्ता का जायज़ा लिया था और उनकी रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालय को ग्रेड प्रदान किया गया है।

प्रो. कुँवर ने बताया कि महाविद्यालय आगामी पाँच वर्षों के लिए एक \”ऐक्शन प्लैन\” तैयार कर रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन से भविष्य में बेहतर ग्रेड प्राप्त किया जा सके।
प्रोफ़ेसर कुँवर दिनेश सिंह ने यह भी बताया कि नैक दल ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, समिति कक्षों, सेमिनार हॉल, पुस्तकालय, ई-रिसोर्स सेन्टर, कम्प्यूटर लैब, लैंग्विज लैब, योग केन्द्र, सभागार, बौक्सिंग रिंग, जिम तथा खेल-मैदान का निरीक्षण किया था। साथ ही इस निरीक्षण दल ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व-छात्रों, अभिभावकों आदि से अलग-अलग विमर्श किया था।

उन्होंने महाविद्यालय में सक्रिय राष्ट्रीय सेवा दल, महिला प्रकोष्ठ, युवा रेड-क्रॉस, साहित्य परिषद्, रोज़गार परामर्श प्रकोष्ठ इत्यादि का भी विशद् मूल्यांकन किया था। संस्थान द्वारा प्रस्तुत किए गए डाटा के मूल्यांकन के उपरान्त नैक ने अर्की महाविद्यालय को बी ग्रेड की घोषणा की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना वायरस- 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, परीक्षाएं चलती रहेगी

Sat Mar 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस पर सदन में वक्तव्य देते हुए सूचना दी कि कोरोना वायरस से देश में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना प्रभावित देशो से 593 लोग हिमाचल आये हैं। जिसमे से 372 की सूचना ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से मिली है जबकि […]

You May Like

Breaking News