file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कर रही है कोशिश जांच एजेंसियां कर रही अपना काम- जयराम ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजे जाने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। राजधानी शिमला में रविवार को जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला तो वही मुख्यमंत्री ठाकुर ने भी पलटवार […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजे जाने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है।

राजधानी शिमला में रविवार को जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला तो वही मुख्यमंत्री ठाकुर ने भी पलटवार किया और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार  पर पर्दा डालने की आरोप लगाए। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को राजनीतिक रूप देने की कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रही है। 

दुनिया के सामने सच्चाई आ चुकी है लेकिन ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है। इसका उदाहरण नेशनल हेराल्ड मामला है उस मामले में ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है नोटिस भेजने की वजह से राजनीतिक मुद्दा बनाने की कांग्रेस कोशिश कर रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है ।

कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर के सांसदों को दिल्ली बुलाया गया ओर सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे हैं । शिमला में कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे है और यहां पर सफाई दे रहे है।

उन्होंने कहा कि अच्छा होता कांग्रेस ईडी समक्ष अपना पक्ष रखे लेकिन लोगों के बीच इसे मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

देश भर में ईड के दफ्तर के बाहर कांग्रेस अपने नेता जो भ्रष्टाचार किए हैं उन्हें बचाने के लिए धरना दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां बिना दवाब के काम कर रही है जो भी पक्ष रखना है जांच एजेंसी के समक्ष रखना चाहिए ।

Share from A4appleNews:

Next Post

फिल्मी स्टाइल में खड़ी कार के पीछे से चढ़ी कार, आपसी टक्कर में दोनों गाड़ियां खाई में जाने से मंडी में 13 घायल

Mon Jun 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी गोहर उपमंडल की शाला कमरुनाग सड़क मार्ग पर जबाल गांव के समीप कमरुनाग देवता के मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क में खड़ी आल्टो कार से जा टकराने से दोनों कारें खाई में जा गिरी। जिससे दोनों कारों में  […]

You May Like

Breaking News