लुहरी जलविद्युत परियोजना द्वारा निरथ में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 89 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
एसजेवीएन फॉउडेशन, लुहरी जलविद्युत परियोजना के सौजन्य से ग्राम पंचायत निरथ में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 89 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व निदान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया।

ग्रामीणों की मांग अनुसार हृदय रोग विशेषज्ञ, गाइनोकॉलाजिस्ट व मैडिसिन विशेषज्ञ द्वारा इस शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच व इलाज किया।

इम्पैक्ट गुरु फॉउडेशन के माध्यम से यह विशष स्वास्थ्य शिविर सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन पर पंचायत प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने एसजेवीएन फॉउडेशन का आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त इस शिविर में निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा रक्त जांच जैसे टैस्ट भी किए गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ विवेक सुरीन, मुख्य चिकित्सक अधिकारी (आर. एच. पी. एस.) द्वारा किया गया। इस अवसर पर लुहरी परियोजना के सीएसआर विभाग से सहायक प्रबंधक नीरज गौतम ने शिविर के सफल आयोजन हेतु स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPU-10-12वीं के टॉपर 1st ईयर में फेल, अब हंगामा, शिमला में SFI-ABVP का धरना प्रदर्शन, सदमे में विद्यार्थी मांगी रि-चैकिंग

Wed Nov 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विवि आजकल यूजी परीक्षा परिणाम को लेकर चर्चा में है. छह माह बाद यूजी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम तो निकाला. लेकिन इस परीक्षा परिणाम में प्रदेश के विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले 80 फीसदी छात्र फेल हो गए। वैसे परीक्षा परिणाम 40 दिन के […]

You May Like