नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आंतर-इकाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफ़ल समापन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, झाकड़ी शिमला

4 जनवरी, 2025 को देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एनजेएचपीएस मैदान, झाकड़ी में आयोजित दो दिवसीय एसजेवीएन आंतर-इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ ।

इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की 6 परियोजनाओं की टीमों – होस्ट टीम एनजेएचपीएस, आरएचपीएस,निगम मुख्यालय, एलएचईपी, एसडीएचईपी एवं डीएसएचईपी ने प्रतिभागिता दर्ज की और सभी टीमों ने बेहतरीन खेल-भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख, मनोज कुमार एवम अनामिका कुमार ने आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2024-25 के विजेताओं को सम्मानित किया।

आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आरएचपीएस,एनजेएचपीएस व एसडीएचईपी की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग में एनजेएचपीएस, एलएचईपी व आरएचपीएस की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना व अद्वितीय उत्साह की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे कि 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाइ जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप इस टूर्नामेंट में किया गया ।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल और आयोजकों की प्रशंसा की।

उन्होंने कार्यक्रम के आग़ाज़ अवसर पर उपस्थित परियोजना प्रमुख एलएचईपी सुनील चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। समस्त विभागाध्यक्ष भी इस आयोजन के सहयोगी रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मांग- जुब्बल कोटखाई में खोला जाए "बागवानी विश्विधालय"- चेतन बरागटा

Sat Jan 4 , 2025
पूर्व भाजपा सरकार में स्वीकृत योजनाओं का पुन: शिलान्यास कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही काँग्रेस! एप्पल न्यूज, जुब्बल कोटखाई शिमला भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा को सत्ता में रहते हुए सिर्फ 7 साल का समय मिला, लेकिन इस छोटे कार्यकाल में […]

You May Like