हिमाचल सरकार ने बदले 4 IPS अधिकारी, 3 एडीजी और एक DIG तैनात

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना के आदेश दिए गए हैं।

यह आदेश सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार प्रबोध सक्सेना द्वारा तत्काल प्रभाव से जनहित में जारी किया गया है।

स्थानांतरण और पदस्थापना के प्रमुख बिंदु:

  1. अजय कुमार यादव (IPS: 1996)
    • नई नियुक्ति: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध), हिमाचल प्रदेश, शिमला
    • अन्य जिम्मेदारियाँ: विभाग में विधि मामलों और दोषसिद्धि से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।
    • विशेष कार्य: विशेष कार्य बल (Special Task Force) के कार्यों को भी देखेंगे।

2. ज्ञानेश्वर सिंह (IPS: 1999)

  • नई नियुक्ति: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID), हिमाचल प्रदेश, शिमला
  • किसे कार्यमुक्त किया: श्री संजीव रंजन ओझा (IPS: 1989) को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • 3. जय प्रकाश सिंह (IPS: 2000)
  • नई नियुक्ति: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण), हिमाचल प्रदेश, शिमला
  • 4. अंजुम आरा (IPS: 2011)
  • नई नियुक्ति: उप पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज), शिमला
  • किसे कार्यमुक्त किया: पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज), शिमला के पद के विरुद्ध नियुक्ति।

नोट – हैडिंग में गलती से IPS की जगह IAS लिखा गया जिसके लिए खेद है। कृपया IPS पढ़ें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचली युवाओं के लिए विदेशों में तलाशें रोजगार के अवसर, CM ने HPSIDC को दिए निर्देश

Thu Mar 27 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निगम को प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को विदेशों में रोजगार पाने वाले युवाओं […]

You May Like