सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“खाकी पर काला कोट” भारी, पुलिसकर्मी द्वारा वकील की पिटाई के विरोध में छोटा शिमला थाने के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, आरोपी “सस्पेंड”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला शहर में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक पुलिस कर्मी द्वारा एडवोकेट से मारपीट का मामला सामने आया।

यह घटना बीते सप्ताह नवबहार चौक पर घटित हुई, जहाँ एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एडवोकेट के बीच कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुँच गई। पुलिस जवान ने एडवोकेट को कॉलर से पकड़ते हुए थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

घटना की निंदा करते हुए सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने छोटा शिमला पुलिस थाना का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम भी किया, जिससे आम जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

वकीलों ने इस कार्रवाई को वर्दी की आड़ में कानून का दुरुपयोग करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे एसपी संजीव गांधी ने आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच एएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।

करीब दो घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने आम नागरिकों की आवाजाही को भी रोका, जिससे कुछ बाइक सवारों और वकीलों के बीच बहस की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की स्वर्ण जयंती "एनवायरो-क्विज़" प्रतियोगिता

Tue Apr 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एच.पी. एस.पी.सी.बी.) को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि वह ‘स्वर्ण जयंती एनवायरो-क्विज़ प्रतियोगिता’ का आयोजन कर रहा है। यह अंतर-विद्यालयीय क्विज़ प्रतियोगिता राज्य के छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के […]

You May Like

Breaking News