file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्यपाल हिमाचल ने की ”हर घर पाठशाला” अभियान की सराहना, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से ली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कोरोना वायरस लौकडाउन के दौरान छात्रों की पढाई जारी रखने के लिए हिमाचल सरकार की अनूठी पहल ”हर घर पाठशाला” अभियान की सराहना की। इस अभियान के तहत रोजाना बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ वीडियो और अभ्यास कार्य उन्हें दिए जाते हैं, जिससे बच्चे घर बैठे ही पढाई कर रहे हैं।
राज्यपाल ने यहां राजभवन में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा, प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पंकज ललित तथा सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक विरेन्द्र शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।

आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि शिक्षा के मानकों पर हिमाचल प्रदेश देश भर में काफी आगे है। लेकिन, गुणात्मक शिक्षा का अधिकार सभी को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दृष्टिगत यह जरूरी है कि अग्रेज़ी पढ़ी जानी चाहिए लेकिन शिक्षा अग्रेजी में ही हो, यह आवश्यक नहीं होना चाहिए।

हमें अपनी मातृ भाषा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। ऐसी दिशा हिमाचल में आनी चाहिए और मातृ भाषा में शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी हिस्सा है।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने विशेष बच्चों के लिए भी अलग व्यवस्था और प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि शिक्षकों के लिए पहली टीकाकरण की डोज़ के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश ने लगभग पूरा कर लिया है। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना की कि कोरोना महामारी के कारण ऑनलाईन कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं।
राजीव शर्मा ने राज्यपाल को विभाग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल की उपलब्धियों से भी अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में जहां नेटवर्क की समस्या है अथवा शैडो एरिया में आते हैं, वहां लिखित सामग्री बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मूल्यांकन पर भी जोर दिया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय और केंद्रीय प्रयोगशाला परवाणू द्वारा सुखना नदी से निकाला 5 टन कचरा

Tue Aug 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, परवाणू हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय परवाणू और केंद्रीय प्रयोगशाला परवाणू द्वारा 9 अगस्त 2021 को विशेष संयुक्त स्वच्छता अभियान का शुभारंभ।स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष सप्ताह का स्वच्छता अभियान 09.08.2021 को शुरू किया गया था और परवाणू शहर में 15.08.2021 […]

You May Like

Breaking News