file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने SDRF को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है और इन स्थितियों में एसडीआरएफ अमूल्य जीवन बचाने, बचाव और पुनर्वास कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसडीआरएफ को मजबूत करने और इसे नवीनतम तकनीक और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्रीे ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए एसडीआरएफ के साथ एक डॉग स्क्वायड स्थापित करने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए।

उन्होंने जनशक्ति को मजबूत करने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए।
एडीजीपी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग सतवंत अटवाल ने विभाग की ओर से एसडीआरएफ के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी इन नवीनतम उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम की सफलता सुनिश्चित हुई।
विजेता टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा की कंपनियों से 18 सदस्यीय शामिल थे जिन्होंने पहले उत्तरी क्षेत्र की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और फिर देश के सात राज्यों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार चंद शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कमाल- प्राथमिक स्कूल में "न शिक्षक न बच्चे", दोपहर डेढ़ बजे पहुंची इंस्पेक्शन टीम हैरान, 2 JBT सस्पेंड- डोडराक्वर भेजे

Sun Apr 27 , 2025
हिमाचल प्रदेश के दूरदराज कुपवी क्षेत्र के 2 प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड किए गए हैं। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए हैं। एप्पल न्यूज, शिमला खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कुपवी ने आज दोपहर 1:40 बजे सरकारी प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) शिलाल, कुपवी का औचक निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News