file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वन निगम ने 41.30 करोड़ रायल्टी का चेक CM को किया भेंट, 10,000 साइडर वुड स्टंप निकालने का रोडमैप होगा तैयार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

बैठक में मूल्य निर्धारण समिति ने गैर लकड़ी वन उपज की नई दरों को मंजूरी

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां मूल्य निर्धारण समिति की बैठक हुई, जिसमें गैर लकड़ी वन उपज की नई दरों और रायल्टी को मंजूरी प्रदान की गई।

इस समिति की पिछली बैठक वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य वन विकास निगम को निजी ठेकेदारों को काम पर रखने की वर्तमान प्रथा को समाप्त कर, स्वयं साइडर वुड स्टंप निकालने का कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लगभग 10,000 साइडर वुड स्टंप निकालने के लिए रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर निगम ने खैर और साल वृक्षों की सिल्वीकल्चर कटाई से राजस्व के रूप में प्राप्त रॉयल्टी का 41.30 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति से की गई यह कटाई न केवल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए लाभकारी रही है, बल्कि राज्य के राजस्व में भी योगदान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित और प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वन अग्निशमन सेवाओं को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं को नियंत्रित करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पौधों की जीवित रहने की दर में सुधार पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग की विभिन्न योजनाओं कर समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त वृक्षों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नुकसान को कम कर राज्य के राजस्व में वृद्धि किया जा सके।
राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजय सूद और वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में छात्रवृत्ति योजनाओं से 87 हजार से विद्यार्थी हुए लाभान्वित, शिक्षा क्षेत्र को किया जा रहा सशक्त

Sun May 18 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शिक्षा में समावेशिता, अकादमिक उत्कृष्टता और संरचनात्मक सुधारों के दृष्टिगत अनेेक क्रांतिकारी बदलाव लाकर इस क्षेत्र को पुनः परिभाषित किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणात्मक […]

You May Like

Breaking News