राष्ट्रपति का शिमला दौरा, एक हजार जवान तैनात, कोई स्थाई ट्रैफिक प्रतिबंध नहीं, आराम से करें यात्रा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित जिला शिमला दौरे के दृष्टिगत जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं, ताकि दौरा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के समन्वय से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती विभिन्न स्थानों पर की गई है।

एंटी-सैबोटाज जांच, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी, रूट सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उपरोक्त के दृष्टिगत निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं:

*कोई स्थाई ट्रैफिक प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। इसलिए आम जनमानस, पर्यटक और डेली कम्यूटर्स आराम से यात्राएं कर सकते है।

  • वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ही कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध/विकल्प मार्ग लागू किए जा सकते हैं तथा थोड़े समय के लिए वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट किया जा सकता है; कुछ समय के लिए भारी वाहनों के लिए डाइवर्जन किया जा सकता है।
  • आम नागरिक यात्रा पहले से योजना बनाकर करें, पुलिस द्वारा ट्रैफिक संचालन के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा चिन्हित मार्गों पर सड़क किनारे/अनधिकृत पार्किंग न करें।
  • एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • होटल/गेस्ट हाउस अपने आगंतुकों का रिकॉर्ड रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें; किरायेदार व घरेलू सहायकों का सत्यापन सुनिश्चित करें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी सामान बिना देखरेख के न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु/गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • मार्गों के किनारे स्थित दुकानदार/विक्रेता अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखें तथा सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

जिला पुलिस दौरे के सुचारु संचालन हेतु पूरी तरह तैयार है। आमजन से अनुरोध है कि वे सहयोग करें एवं पुलिस/प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।आप सभी के सहयोग के लिए जिला पुलिस आपकी आभारी रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हर तीन माह में होगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा, जल्द होगी BLA की नियुक्ति- विनय

Mon Apr 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के कार्यो को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से  पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हर तीन माह में उनके कार्यो की समीक्षा की जाएगी और बेहतर कार्य करने  वाले  अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को […]

You May Like

Breaking News