रामपुर बुशहर के तकलेच में खाई में गिरी दूध की पिकअप, 6 लोगों की मौके पर मौत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर (शिमला)

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

उरमण के समीप एक पिकअप वाहन (HP06B-2420) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान
अभिषेक सनी (23), निवासी शरनाल, तहसील रामपुर।
लायक राम (56), निवासी पाठ, तहसील रामपुर।
अशोक जेन (32), निवासी छलटा, तहसील रामपुर (वाहन चालक)।
नीतीन (23), निवासी छलटा, तहसील रामपुर।
आशा कुमारी, निवासी कुवाणु, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
युगल, निवासी कुवाणु, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
इस हृदयविदारक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है, जबकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News