सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र, 3 सितंबर तक होंगी 10 बैठकें

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि 14वीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त को सुबह 11 बजे आरंभ होगा और 3 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।


उन्होंने बताया कि राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष रूप से 22 अगस्त (शनिवार) को भी सदन की बैठक होगी, जबकि 28, 29 और 30 अगस्त को बैठकें नहीं होंगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन तथा 29 अगस्त को शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 27 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस (Private Members’ Business) के लिए निर्धारित किया गया है।
सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न, सूचनाएं और अन्य कार्यसूची से जुड़े प्रस्ताव ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं। आगामी मॉनसून सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया, चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ समापन

Sun Aug 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, चंबा चंबा में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आज रंगारंग एवं पारंपरिक आयोजन के साथ समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इसके उपरांत उन्होंने परंपरा के अनुसार रावी नदी […]

You May Like

Breaking News