सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विक्रांत भूरिया क़ा आरोप – “आदिवासी विरोधी है भाजपा”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह पूरी तरह आदिवासी विरोधी है। आज जिस प्रकार से आदिवासी समाज के लोगों पर अत्यचार हो रहें है वह बहुत ही चिंता की बात है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग की नव नियुक्त अध्यक्ष लाहौल स्पीति की विधायक स अनुराधा राणा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के हितों की रक्षा के लिये कांग्रेस ने कई कानून बनाये पर केंद्र में भाजपा नेतृत्व सरकार ने कभी भी इन कानूनों का लाभ आदिवासी समाज व उनके लोगों को नही दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा तो आदिवासी के नाम से ही नफरत करती है। यही बजह है कि आदिवासी दिवस जो 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है उसके लिए  देश के प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं से एक भी शब्द उनके मुंह से नही निकलता।


डॉक्टर भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी आदिवासी क्षेत्रों के विकास व उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा है कि देश में राहुल गांधी का संदेश है कि आदिवासी समाज से देश मे लीडर बनाएं जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक बड़ा आदिवासी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें राहुल गांधी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश मे 47 लोकसभा क्षेत्र आदिवासी है और उनमें 15 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। उन्होंने दावा किया कि  2029 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार  बनेगी और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। उन्होंने आदिवासी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि उन्हें पहले अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी होगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विशेष अतिथि शिरकत करते हुए अनुराधा राणा को इस पदभार की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आदिवासी विभाग कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये एकजुट होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारिया दी जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सदस्यता अभियान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में नए व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस दौरान कहा कि  अनुराधा राणा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अनुराधा राणा को पहली प्रदेश  महिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान अनुराधा राणा ने अपने सम्बोधन में अपनी इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व,प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासी क्षेत्रों के विकास,लोगों की मांगों जैसे नौतोड़ बहाली,वन  अधिकार अधिनियम जैसी प्रमुख मांगे है उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी।
इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर सहित प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकें होंगी, 1036 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त, 20 को सर्वदलीय बैठक

Wed Aug 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बुधवार को विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मॉनसून सत्र का शुभारंभ 21 अगस्त […]

You May Like

Breaking News