file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लवी मेले में 1 से 3 नवंबर तक सजेगी “अश्व प्रदर्शनी”, होगी हिमाचल की एकमात्र “घुड़दौड़”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
400 और 800 मीटर की घुड़दौड़ के साथ होगी गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ अश्वों का होगा चयन
रामपुर बुशहर, 15 अक्टूबर। राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर-बुशहर-2026 के अवसर पर पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से 1 से 3 नवंबर तक भव्य अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं निदेशक, पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से अश्वपालक अपने उत्तम नस्ल के घोड़ों के साथ भाग लेंगे।


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य अश्वपालकों को उत्तम नस्ल के अश्वों के पालन-पोषण, देखभाल, प्रजनन और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही पारंपरिक अश्व संस्कृति को बढ़ावा देना और अश्वपालन से जुड़े लोगों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
तीन दिनों तक चलेंगी विभिन्न गतिविधियां
आयोजन के पहले दिन, 1 नवंबर को अश्वों की प्रविष्टियां और पंजीकरण किया जाएगा। दूसरे दिन, 2 नवंबर को भी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान अश्वपालकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अश्वपालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन, 3 नवंबर को विभिन्न वर्गों में उत्तम अश्वों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घुड़सवारों की गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता तथा 400 मीटर और 800 मीटर की घुड़दौड़ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा, जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ अश्वों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी अश्वपालकों, घुड़सवारों और पशु प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धारित समय पर अपने अश्वों का पंजीकरण करवाएं।
राष्ट्रीय लवी मेले के दौरान आयोजित होने वाली यह अश्व प्रदर्शनी पशुपालन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

RAMP प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र और वजीफा वितरण समारोह आयोजित

Thu Oct 15 , 2026
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन), हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के सौजन्य से HIMCON शिमला के माध्यम से राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के तहत, राज्य भर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और अन्य इच्छुक/मौजूदा ग्रामीण उद्यमियों की महिला उद्यमियों के लिए […]

You May Like

Breaking News