कांग्रेस के युवा अलग- थलग, पार्टी करे विचार- विक्रमादित्य

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि सिंधिया काफी वरिष्ट नेता है और पार्टी के सुलझे हुए नेता थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए बहुत बढ़िया काम किया। उनके जाने पर वे कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन सिंधिया ने जो कुछ किया वह चिंता का विषय है , क्योंकि वे पार्टी के उभरते हुए नेता जाने जाते थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को विचार करने की जरूरत है और युवा नेताओं को मजबूत करने की जरूरत है। ऐसे क्या कारण है कि देश भर में कांग्रेस के युवा अपने आपको अलग- थलग महसूस कर रहे हैं। पार्टी के युवा जो कि पार्टी का भविष्य है, उनके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आत्मचिंतन करते हुए मजबूत कदम उठाने की नितांत जरूरत है। हिमाचल सहित देश भर में इस दिशा में कड़े कदम उठाएं जाएं ताकि पार्टी में युवाओं का विश्वास बढ़े और वे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करें । उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संज्ञान लेते हुए जरूर कोई कदम उठाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना वायरस के डर से कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रदद् किए 19 तक के सभी दौरे

Fri Mar 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश मे फैलते कोरोना वायरस के खतरें के दृष्टिगत सरकार की एडवाजरी के बाद प्रदेश के 15 से 19 मार्च तक तीन जिलों सोलन,सिरमौर व बिलासपुर का अपना प्रस्तावित दौरा टाल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया […]

You May Like