IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक राजेश धर्माणी भ्रामक ब्यानबाजी से जनता को कर रहे हैं गुमराह -दिनेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, घुमारवी बिलासपुर
जिला भाजयूमो बिलासपुर ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी द्वारा बौखलाहट में भ्रमक बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया है। जिला महामन्त्री दिनेश ठाकुर लककी ने कहा कि मुद्दा विहिन कांग्रेस पार्टी नेतृत्व घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं मुद्रण एवं लेखन मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा भाजपा शासन के विगत दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों से घुमारवीं कांग्रेस परेशान है क्यूंकि भाजपा चुनावों के छः महीने पहले कांग्रेस की तरह शिलान्यास पट्टिकाओं लगाने में विश्वास नहीं रखती है ।

\"\"

भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में शिलान्यास के साथ साथ औपचारिकताएं पूरी करने के उपरान्त उन कार्यों के उद्घाटन कर रही है जो कांग्रेस नेता दस साल के कार्यकाल में नहीं कर पाए इससे ये परेशान हैं तथा सुर्खियों में बने रहने के लिए तथ्यहीन व भ्रामक बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे है।

उन्होंने ने कहा कि जल शक्ति विभाग में भर्ती किसी मंत्री, विधायक या भाजपा कार्यकर्ता द्धारा नही की गई है बल्कि जलशक्ति विभाग ने की है और इन नियक्तयों को पूरी पारर्दर्शिता के साथ की गई है।भाजपा सरकार के द्धारा करवाए जा रहे विकाश कार्यो से कांग्रेस नेता बौखला गए है ,ओर कोई मुद्दा न होने की वजह से घटिया राजनीति की जा रही हैं।

युवामोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर ने कहा कि राजेश धर्माणी अपनी खोई हुई राजनैतिक जमीन तलाशने के लिये जनता को गुमराह करने के कुप्रयासों से परहेज करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलिस डॉग स्कवैड द्वारा दी गई हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष को सलामी

Thu Sep 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को हि0 प्र0 पुलिस डॉग स्कवैड (श्वान दल) द्वारा दी जा रही सलामी के दौरान लेबराडॉर डॉग पूष्प गुच्छ भेंट करते हुए। साथ में मौजूद है पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू।

You May Like

Breaking News