दुःखद- पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी, संतोष शैलजा का आज सुबह Covid संक्रमण की वजह से स्वर्गवास

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

दुःखद
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा जी का आज सुबह Covid संक्रमन की वजह से स्वर्गवास हो गया । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार के सभी सदस्यों को यह दुःख सहन करने का सामर्थ प्रदान करें।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित समस्त पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्ष पालमपुर हरिदत शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे 75 वर्ष की थी तथा कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनका टांडा मैडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा था। वे सरल स्वभाव व स्नेह की प्रतिमूर्ति थी तथा एक बेहतरीन लेखिका भी थी। उनके नाम के साथ-साथ उनके व्यवहार में भी संतोष था। उनके देहावसान से समस्त भाजपा परिवार सदमे में है।
भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

एंडवास आइस हाॅकी कैंप गुलमर्ग में होगा आयोजितकाजा से 15 प्रतिभागियों का हुआ चयन -मंगलवार का प्रतिभागियों का दल गुलमार्ग के लिए हुआ रवाना

Tue Dec 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, काज़ा लाहुल स्पीति के काजा में बने आइस हाॅकी रिंक में प्रशिक्षित हो रहे आईस हाॅकी प्रतिभागियों में से 15 प्रतिभागी गुलमर्ग में आयोजित होने एंडवास आइस हाॅकी कैंप के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। एडीएम ज्ञान सागर ने 15 सदस्यीय प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like