रिकांगपिओ क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप, दोनालू चश्मे का पानी पीने से 7 लोग आये चपेट में

8
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किनौर डॉ. सोनम नेगी ने जिला मुख्यालय के नजदीकी पंचायती राज संस्थान, व्यपार मण्डल, दवा विक्रेताओं से आपातकालीन बैठक की।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप प्रकाश में आने के बाद इस से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रिकांगपिओ क्षेत्र के दोनालू चश्मे का पानी पीने से 7 लोग पीलिया के चपेट में आये थे, जिसमें से 5 स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि यह पानी  पीने योग्य नही है तथा इस पानी कम से कम 20 मिन्ट तक उबालने के बाद ही उपयोग करें।


इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कोठी ओम प्रकाश, प्रधान ग्राम पंचायत शुद्धारंग दलीप कुमार, उप प्रधान खवांगी श्याम लाल, उप प्रधान  शुद्धारंग लायक राम, उप प्रधान कोठी महेश कुमार, प्रधान जिला केमिस्ट एसोसिएशन तारा चंद ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रिया, सोनम, राज भगति, चंद्र कुमारी, अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य शिक्षिका शारदा व बी सी सी कोऑर्डिनेटर रमेश चंद नेगी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

TB उन्मुलन के सफल कार्यन्यवन के लिए हिमाचल के 5 जिले अव्वल, लाहौल स्पीति को रजत तो 4 को कांस्य पदक- बैरवा

Sat Mar 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के लिए यह हर्ष का विषय है कि किन्नौर जिला को क्षय रोग उन्मुलन के कार्य के सफल कार्यन्यवन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक से नवाजा गया है। उन्होंने इसके लिए जिला […]

You May Like