सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

गोहर पुल से नैनो कार बनी काल का ग्रास, चालक की मौके पर मौत- खबर सुन कोहलू गाँव में शोक की लहर

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

उपमंडल गोहर के मुख्य बाजार गोहर में अभी अभी एक नैनो कार गोहर पुल से नीचे खड़ में लुढ़कने से कार चालक बिट्टू की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है।

गोहर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि करीव 8 बजे रात सूचना मिली कि गोहर पुल के नीचे एक कार गिर गयी है। जिसमें एक कार नम्बर HP32A 5010 करीब 50 फ़ीट नीचे खड में जा गिरी।

मौका पर पाया गया कि इस हादसा में एक व्यक्ति बिट्टू पुत्र टेक चंद निवासी कोहलू तह चच्योट उम्र 34 साल की मौत हो गयी है। इस कार हादसे में एक लड़का करीब 10 साल का भी था जिसे मृतक ने पुल के पास उतार दिया था तथा उसे कहा कि कार को मोड़ना है।

जैसे ही मृतक कार को मोड़ने लगा कार सड़क से सीधे ढांक से गिर गयी। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक अपने काम से लौटकर अपने घर कोहलू जा रहा था। जैसे ही चालक गोहर पुल के समीप पहुँचा नेनो कार अनियन्त्रित होकर गोहर पुल से नीचे खड़ में जा समाई। इस हादसे में कोहलू के बिटू (26) पुत्र टेक चंद मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में जसपाल सिंह जस्सू ,लेख राज व गोदु राम की मदद से चालक बिट्टू को खड़ से बाहर निकाला व सिविल अस्पताल गोहर में उपचार हेतु लाया गया। डॉ रजत ने चालक बिट्टू की मौके पर मौत होने की पुष्टि की है।

वंही इस बारे में जब थाना प्रभारी गोहर अश्विनी कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोहर पुलिस हादसे को लेकर जाँच में जुट गई है। हादसा कैसे हुआ इसकी छानवीन की जाएगी। घटना को लेकर गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल - मुख्यमंत्री और एप्पल न्यूज़ ने दी 'लोहड़ी' की बधाई

Thu Jan 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोहड़ी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह […]

You May Like

Breaking News