सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू के बंजार में सड़क से नीचे गिरी JCB, 4 की मौत 3 घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
कुल्लू जिला में बंजार के तहत ग्राहो नामक स्थान पर एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। इस जेसीबी महीन में PWD विभाग के कर्मचारी सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी ग्राहो से बंजार की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार गत दिनों भारी बारिश व बर्फबारी के कारण खराब हुई सड़क को ठीक करने के कार्य जेसीबी द्वारा किया जा रहा था।

इसी दौरान मंगलवार को ग्राहो गलवार सड़क पर अचानक जेसीबी अनियंत्रित हो गई और करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जेसीबी में सवार 7 में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए जिनका बंजार अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छंबिन शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM की हिमाचल पुलिस कर्मियों को नसीहत, राजनीतिक लोगों की बातों में न आए

Tue Jan 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलापुलिस के जवानो के जवानों के पे बेंड व अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसमे संयम बरतना चाहिये। उन्हें किसी की राजनीतिक बातों में नही आना चाहिए। उनकी मांगों पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है। अगर वह संयम […]

You May Like

Breaking News