file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री द्वारा टिप्पणी को युवा कांग्रेस ने बताया शर्मनाक- ऊना में हेमंत का पुतला फूंका

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा द्वारा राहुल गांधी पर की गई अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की कड़ी में आज प्रदेश युवा कांग्रेस ने ऊना में आक्रोश मार्च निकालकर हेंमत बिस्व शर्मा का पुतला दहन किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उनको असम के मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की।

इस दौरान मिडिया से बातचीत करते युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार प्रचारक हेमंत में भाजपा के चुनाव हारने की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है, भाजपा में ऐसी मानसिकता के लोगों को खासा पसंद किया जाता है।

निगम ने आगे कहा कि यह हिमाचल के लिए भी बड़ी शर्म की बात है क्योंकि जिस संगठन से हेमंत आते है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमारे प्रदेश से है जो नाम के अध्यक्ष है व उनसे इस तरह की बात करने वालों पर कार्रवाई की उम्मीद नही की जा सकती, नड्डा भाजपा में रबर स्टांप अध्यक्ष है।

भंडारी ने हेमंत द्वारा राहुल गाँधी व स्व. राजीव गांधी पर टिप्पणी करने को उनकी घटिया मानसिकता होना बताया, उन्होंने कहा कि हेमंत बिश्व शर्मा को हिंदू धर्म की संस्कृति व सभ्यता समझने की जरूरत है, उनको हिंदुत्व का मार्ग छोड़कर हिंदू धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए।

RSS का हिंदुत्व उन्हें नफरत व असभ्यता सिखाएगी, भारत का हिंदू धर्म स्नेह, कृतज्ञता, बुद्धिमान व धैर्यवान होना सिखाता है लेकिन हेमंत में इसका एक भी गुण नही है। निगम भंडारी ने कहा कि हेमंत बिस्व शर्मा को भागत गीता व राम चरित्र मानस पढ़ने की जरूरत है।

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिल अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा जिला प्रवक्ता सौरव सेखड़ी ब्लॉक महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा उपाध्यक्ष रेखा कुमारी बीडीसी सदस्य शकुंतला देवी बीडीसी सदस्य कंचन देवी पंचायत प्रधान पूजा पार्षद मंजू सैनी ,आशा रानी शहरी प्रधान देवगढ़ बेबी जिला महासचिव युवा कांग्रेस सतवंत जिला महासचिव अभिनव कुमार जिला प्रधान एनएसयूआई चांद ठाकुर ,सुख सैनी, कंचन, मनजीत कौर ,पुष्पा देवी ,प्रवीण उषा देवी, बबीता देवी ,ज्योति वाला ,बंदना ,शर्मिला, कंचन राजपूत ,अंजना देवी ,मोनिका राणा ,सुमन लता ,अमरजीत कौर राधिका सैनी, बलवीर कौर ,आशा रानी संगठन मंत्री युवा कांग्रेस परीक्षित कपिल, आरिफ ,अनुज मनदीप नाहर ,तनुज, रोहित सहोड सहित अनेक युवा और महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मार्मिक- दूल्हे की तरह सजाया शहीद अंकेश को सेहरा भी लगाया, पिता बांचा राम ने अपना पूरा घर फूल, मालाओं, लड़ियों से जगमगाया- फिर दी अन्तिम विदाई, बोले-"ससुराल गया है मेरा बेटा"

Sun Feb 13 , 2022
—हजारों नम आंखों ने दी शहीद को अंतिम विदाई, तरघेल से गांव सेउ तक जगह जगह लोगों ने की फूलों की वर्षा, देश भक्ति के गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवी जिला बिलासपुर के उपमण्डल घुमारवीं के गांव सेउ में बांचा राम के […]

You May Like

Breaking News