file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM के PSO ने पहले IPS ऑफिसर को ‘लात’ मारी अब एक महिला को, दी जान से मारने की धमकी FIR दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

अपने से बड़े IPS ऑफिसर को लात मारने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा गार्ड PSO एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब के बार इस कर्मचारी ने अपने गांव की एक महिला को लात घूंसे मारे और जान से मारने की धमकी दी।

यही नहीं बीच बचाव करने आए महिला के बेटे को भी पीटा। ये आरोप महिला ने पुलिस को दी शिकाय में लगाए हैं। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 506 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार दोपहर का है। जब बालीचौकी की महिला कुशला देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह अपने खेत मे काम कर रही थी तो PSO बलवंत सिंह जेसीबी लेकर उनके खेत मे आ गया। जब उसे रोका गया तो महिला पर लात घूंसे बरसाए। जब बेटा आया तो उसे भी पीट डाला।
यह घटना मंडी जिला के गांव चलोगी की है। मारपीट के बाद महिला का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत पर IPC की धारा 506 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल के बाद कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
गौर को कि बीते वर्ष केन्द्री मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान तत्कालीन SP और DSP CM सुरक्षा के बीच गाड़ियों के काफिले को लेकर हुए विवाद में भी इसी PSO ने IPS अधिकारी SP को लात मारी थी जबकि झड़प SP और DSP के बीच चल रही थी। बाद में सभी को बहाल कर दिया गया था।

अब सभी की नजरें सरकार पर रहेगी कि आखिर महिला पर लात घुसे मारने वाले ऐसे पुलिस कर्मचारी पर कग कार्रवाई करती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजयुमो प्रशिक्षण कार्यक्रम सोलन में बोले जयराम- युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग- पार्टी हुई सशक्त और मजबूत

Mon Mar 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, सोलन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी […]

You May Like

Breaking News