देश में फहराया जाएगा केवल तिरंगा, विक्रमादित्य बोले- देश विरोधी ताकतों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

खालिस्तान समर्थक अलगाववादी पन्नु ने हिमाचल में भिंडरावाले के झंडे लगी गाड़ियों की एंट्री पर बैन के बाद शिमला में 29 अप्रैल को खालिस्तान के झंडे फहराने की धमकी दी है।

इसके जवाब में आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से लेकर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान तक एक हज़ार मीटर लम्बे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह से कुछ दिन पहले पन्नू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर खालीस्थान का झंडा 29 अप्रेल को फहराने को लेकर धमकी भरा संदेश दिया था यह बर्दाश्त योग्य नही है।

कोई भी व्यक्ति, संस्था भारत की एकता, अखंडता तथा प्रभुता को तोड़ने की कोशिश करेगा उसे भारत का हर एक युवा इसी तरह से मुँह तोड़ जवाब देगा।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा चेतावनी देते हुए कहा की यदि कोई भी देश विरोधी ताकतें देश की एकता एवं अखंडता तो तोड़ने की कोशिश करेगी उसका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश एवं प्रदेश का हर एक व्यक्ति मुँह तोड़ जवाब देगा।

विक्रमदित्य सिंह ने कहा की इसी तरह से 29 अप्रेल को भी पूरे प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

देश के राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे को न तो कोई झुका सकता है और न ही इसका कोई अपमान ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी कभी सहन नही की जा सकती।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश मे ऐसी विघटनकारी शक्तिओ को कभी सहन नही किया जा सकता। इसके लिए सरकार को तुरन्त ही ठोस व कड़े कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी और इसकी एकता के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं का बलिदान दिया है और अगर आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वह इसके लिए तैयार खड़े है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विदेश में बैठे एक अलगाववादी ने राष्ट्रीय ध्वज फेराने बारे जो धमकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उन्हें दी है उस से वह कभी डरने वाले नही।

उन्होंने कहा कि देश या प्रदेश के अस्तित्व को जो चुनौती देने का दुस्साहस करने की कोशिश करेगा उसे मुहं तोड़ जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश एक है, राष्ट्र एक है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एक है जिसका अपमान कभी सहन नही होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने 5 दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर दी बधाई, ले. जनरल राज शुक्ला ने की भेंट

Tue Mar 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा ठाकुर (राजनीति विज्ञान), मुकेश कुमार (शिक्षा शास्त्र), राजपाल (इतिहास), संजय भैरव (योग) और हेम […]

You May Like

Breaking News