file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वाह- वैध ऑनलाइन परमिट के साथ अब मंगलवार को भी रोहतांग जा सकेंगे वाहन, पर्यटकों को होगा लाभ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

वाहनों द्वारा रोहतांग पास जाने के लिए अब मंगलवार को भी अनुमति रहेगी बशर्ते इसके लिए वैध ऑनलाइन परमिट लिया गया हो। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार जनहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम मनाली की ओर से भी सिफारिश की गई थी।

आगामी पर्यटन सीजन के चलते और अटल टनल की तरफ पर्यटक वाहनों की आवाजाही होने से रोहतांग पास जाने वाले वाहनों की संख्या में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

इससे पहले हर मंगलवार को बीआरओ की तरफ से मंगलवार को इस सड़क मार्ग को सड़क के रख-रखाव के लिए बंद रखा जाता था।

अब इसे मंगलवार को भी वाहनों की आवाजाह के लिए खोला गया है और बीआरओ की तरफ से सड़क का रख-रखाव प्रतिदिन के हिसाब से करना होगा।

सड़क को आपातकाल की स्थिति में बंद किया जा सकेगा लेकिन इसके लिए स्थानीय प्रशासन को पहले सूचना देनी होगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

SFI ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिमला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन- भर्तियों में अपनाएं पारदर्शिता

Fri May 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश SFI राज्य कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्यालय शिमला में एक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान SFI का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सचिव अमित ठाकुर के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग के सचिव से भी मिला व कालेज कैडर की भर्तियों में पारदर्शिता […]

You May Like

Breaking News