सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आरडी धीमान ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आरडी धीमान ने संभाला हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव का पदभार। पूर्व मुख्य सचिव राम शुभग की उपस्थिति में उन्होंने अपना पदभार संभाला।वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

उनकी नियुक्ति वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह के स्थान पर की गई है। वह वर्तमान जय राम सरकार के सातवें मुख्य सचिव हैं।

आरडी धीमान ने कहा कि उन्होंने राज्य में कई मुकाम पर काम किया हैं। हर जगह चैलेंजज होते हैं। सरकार ने जो दायित्व उन्हें सौम्पा है उसका निर्वहन बखूबी से करेंगे।

सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह से रेगुलेट कर जनता तक पहुंचे इसका प्रयास रहेगा। प्रदेश में कोर्ट के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर केंद्र सरकार ही गाइडलाइन जारी करती है।

प्रदेश में मामले बढ़े हैं लेकिन स्थिति सामान्य हैं। मामलों के बढ़ता देख जो भी गाइडलाइन होगी उसका पालन करवाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

समाज के असहाय लोगों की सहायता करना सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य, रामपुर में सेवा भारती की  नई जिला स्तरीय कमेटी गठित- डॉ शर्मा

Fri Jul 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा रामपुर बुशहर सेवा भारती की जिला स्तरीय बैठक सत्यनारायण मंदिर के सभागार में आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता सेवा भारती विभाग के प्रदेश शिक्षा संकाय प्रांत प्रमुख एवं रामपुर विभाग प्रमुख डॉ. मुकेश शर्मा ने की। बैठक में रामपुर बुशैहर सहित आनी.निरमण्ड. कुमारसैन. किन्नौर. तथा करसोग क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News