file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

चोर- पीएनबी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुराया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में में पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में चोरी का प्रयास हुआ है। सुभाष चंद नेगी पुत्र टीसी वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा अंचल कार्यालय पीएनबी शिमला ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि बीती सोमवार आधी रात को उसे फायर अलार्म की कॉल आई, लेकिन फोन साइलेंट मोड में होने के कारण वह कॉल को रिसीव नहीं कर पाया।

सुबह 5.15 बजे बैंक के चपरासी को फोन किया और उसे फायर अलार्म के बारे में बताया, लेकिन उसने कहा कि कार्यालय में आग नहीं लगी। कुछ देर बाद चपरासी ने फिर फोन किया और बताया कि ऑडिट ऑफिस का शीशा टूटा हुआ है और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हुआ है।

इसके अलावा और भी चोरी का प्रयास हुआ है, लेकिन दूसरे दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित है। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को बताया गया कि बैंक में पूरी सुरक्षा व्यवस्था होती है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ अज्ञात लोगों ने इसमें चोरी करने की कोशिश की है।

लोअर और मालरोड पर पीएनबी बैंक की शाखा में इस तरह के चोरी के प्रयास से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि, यहां हर समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है और दिन और रात गश्त होती है। ऐसे में अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
एफआईआर नंबर 109/22 और IPC की धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल लक्ष्मी मामले की जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विश्व बैंक मिशन के साथ बैठक आयोजित

Tue Jul 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला विश्व बैंक की ओर से वित्त पोषण के लिए एक कार्यक्रम विकसित करने की सम्भावनाएं तलाशने के दृष्टिगत प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे विश्व बैंक मिशन की एक बैठक आज यहां मुख्य सचिव आर.डी. धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सचिवों […]

You May Like

Breaking News