मुकेश राठी बने रामपुर ज़ोन जेई एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ के जोनल अध्यक्ष

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड जेई एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता ज़ोन रामपुर संघ की बैठक फील्ड होस्टल भावनगर में हुई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान विजय सिंह पटियाल ने की।

बैठक में स्थानिक अभियन्ता केहर सिंह कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे और संगठन का मार्ग दर्शन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से रामपुर ज़ोन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें मुकेश राठी को जोनल प्रधान,लीला चन्द्र शर्मा को जोनल सचिव,राजेश वर्मा जोनल उपाध्यक्ष,राज किशन को ज़ोनल वित्त सचिव,विनोद भारती को संगठन सचिव,राजेश मुखिया को अतिरिक्त जोनल सचिव और सौरव कटोच को लेखा परीक्षक चुना गया है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बैठक में चर्चा करते हुए प्रबंधन से  तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों के पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ न करने की मांग की ।

साथ ही संघ ने चेताया है कि अगर किसी प्रकार की छेड़-छाड़ की गई तो संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा,भले ही इसके लिए संघर्ष क्यों न कर पड़े ।

इसके अलावा डिप्लोमा धारकों की पदोन्नति का समय सात वर्ष से घटाकर चार वर्ष करने की भी मांग की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित युवक मंडल बड़ीधार ने किया पौधारोपण

Mon Aug 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, निरमण्ड निरमंड क्षेत्र के निकटवर्ती अर्सू में रविवार को टिकरी कैंची के साथ लगते वन क्षेत्र में जनहित युवक मंडल (बड़ीधार) चोरुंडवार के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सदेंश दिया गया। साथ ही पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक रक्षा करने का संकल्प लिया। जनहित […]

You May Like

Breaking News