IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

संविधान का कांग्रेस सरकारों ने बनाया मजाक, PM मोदी कर रहे कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित- जितेंद्र सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

संविधान की हत्या करने वाले न दें संविधान की दुहाई, शिमला में संविधान गौरव अभियान के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

एप्पल न्यूज, शिमला

विपक्षी कांग्रेस लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगा रही है जिसके जवाब में भाजपा ने संविधान गौरव अभियान शुरू किया है।

शिमला में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने अभियान की शुरूआत करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने संविधान को अपनी सहूलियत के हिसाब से संशोधित किया वो संविधान के खतरे में होने की बात कर रही हैं जबकि पीएम मोदी कांग्रेस के पापों का प्राश्चित कर रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति की है।1952 में अंबेडकर को हराने का कांग्रेस ने काम किया और उनके देहांत पर मृतक शरीर का अपमान किया। लेकिन मोदी सरकार ने अंबेडकर के सम्मान में पांच स्मारक बनाए और उन्हें भारत रत्न भी दिया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा गांधी एक ही परिवार के लोगों को भारत रत्न दिए। सोनिया गांधी को भी भारत रत्न देने की तैयारी थी लेकिन सरकार भाजपा की आ गई। राहुल गांधी भी इंतजार हैं।

स्वर्गीय मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है लेकिन भाजपा सरकार ने मनमोहन सिंह को भी उचित सम्मान दिया और लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल को सम्मान देकर कांग्रेस के पापों का प्राश्चित पीएम मोदी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को वो भी रास नहीं आ रहा है।

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मोदी सरकार ने दिया लेकिन कांग्रेस ने अपने परिवार से बाहर कभी किसी महिला को आगे आने नहीं दिया।कांग्रेस ने जो संविधान से मजाक किया है उसे भाजपा इतनी आसानी से भुलाने नहीं देगी।

भाजपा देश और हिमाचल में जिला व ब्लॉक स्तर पर संविधान गौरव अभियान चलाएगी और देश की जनता को सच्चाई से अवगत करवाए।

वहीं जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर हाई कमान पूरी प्रक्रिया के बाद नाम का ऐलान करेगा। क्योंकि भाजपा एक बड़ा संगठन है और और यहां कोई एक परिवार डाइनिंग टेबल पर बैठ कर फैंसला नहीं लेता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सर्दी का अनुभव करने और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आदर्श है हिमाचल

Sat Jan 18 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन, अपने सुहावने मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। वर्तमान में, शिमला का मौसम ठंडा और बादलों से घिरा हुआ है। दिन का तापमान औसतन 7°C है, जबकि रात का तापमान 4-5°C तक गिर सकता है। यह मौसम सर्दी […]

You May Like

Breaking News